कोरिया: जिला कलेक्टोरेट मंथन सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक के बाद कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में आवेदकों ने कलेक्टर के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। कलेक्टर श्री शर्मा ने लोगों को आवेदनों का जल्द निराकरण किए जाने के लिए आश्वस्त करते हुए सम्बंधित विभागों को त्वरित निराकरण किए जाने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में पहुंचे 100 प्रतिशत नेत्र दिव्यांगों को कलेक्टर श्री शर्मा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत ब्लाइंड स्टिक प्रदान किए। आज जनदर्शन में 35 वर्षीय श्री गोपाल सूर, 25 वर्षीय सरोज गढ़वा, 27 वर्षीय रायमुनि हेम्ब्रम ने ब्लाइंड स्टिक के लिए आवेदन किया।कलेक्टर ने उनकी मांग सुन तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए समाज कल्याण विभाग को ब्लाइंड स्टिक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और कुछ ही घण्टों के भीतर उन्हें सहायता मिली। दिव्यांगजनों ने कहा कि ब्लाइंड स्टिक मिल जाने से आवागमन में आसानी होगी। और वह अपने नित्य दैनिक कार्यों को आसानी से कर पाएंगे। किसी के ना रहने पर अकेले भी ब्लाइंड स्टिक के सहारे चल सकते हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!