बलरामपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र पर 9 दिनों तक मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना कर बुधवार को गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण कर मां दुर्गा प्रतिमा जय अम्बे जय दुर्गे नारो के साथ गेउर नदी में विसर्जन किया गया। भीड़ को देखते हुए थाना प्रभारी ने पुलिस की ड्यूटी लगाई थी।।।


राजपुर के गांधी चौक, नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 04 व बरियों में मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पुजारी के द्वारा 9 दिनों तक पूजा अर्चना संपन्न करा कर बुधवार को आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों, अबीर गुलाल के साथ नगर भ्रमण कर जय अम्बे जय दुर्गे नारो के साथ मां दुर्गा प्रतिमा गेउर नदी में विसर्जन किया गया। मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जगह-जगह महिलाओं ने पूजा अर्चना कर पुष्प वर्षा की। इस दौरान सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल सहित नगरवासी उपस्थिति थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!