
अम्बिकापुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा 2022 हेतु समस्त केन्द्राध्यक्ष एवं प्राचार्यों की बैठक शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर में ली गई। प्रथम पाली प्रातः 11 से 2 बजे तक मुख्य निर्धारित परीक्षा केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 2 से 4 बजे तक समस्त अनुपूरक संस्था के प्राचार्य एवं केन्द्राध्यक्ष की बैठक थी। बैठक में बोर्ड परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु प्रचार्यां को दिए गए जरूरी निर्देश दिए गए।
मंडल द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था कुल 221 हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी में परीक्षा सपन्न होगी। हायर सेकेण्डरी की परीक्षा 02 मार्च 2022 से 30 मार्च 2022 तक एवं हाईस्कूल की परीक्षा 3 मार्च 2022 से 23 मार्च 2022 तक प्रातः 9 से 12.15 तक आयोजित होगे। हाईस्कूल में कुल 11753 एवं हायर सेकेण्डरी में 9304 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। मंडल पार्टी द्वारा समन्वय संस्था शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर में 23 फरवरी 20222 को विकासखंड उदयपुर मैनपाट, सीतापुर बतौली, लुण्ड्रा एवं दिनांक 24 फरवरी 2022 को लखनपुर, अम्बिकापुर के मुख्य परीक्षा केन्द्राध्यक्ष को गोपनीय सामग्री का वितरण की जावेगी। जिसमें सामग्री प्राप्त करने हेतु मुख्य केन्द्राध्यक्ष की संख्या 72 है जो हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी के लिए लिए अलग-अलग पेटी (02) दो कुन्दोवाली ताला चाबी के साथ आयेंगे। मुख्य केन्द्र के नजदीक थाना या चौकी में पेटी रखी जायेगी। परीक्षा तिथियों में मुख्य केन्द्राध्यक्ष द्वारा प्रश्न-पत्र निकालकर अपने अनुपूरक संस्था के केन्द्राध्यक्ष को सौंपेगे। जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम का गठन किया गया है जिसमें प्रेम प्रकाश एक्का लेखापाल, शा.उ.मा.वि. गांधीनगर मो.नं. 9669460279 एवं श्री पंकज श्रीवास्तव स ग्रेड-3 शा.उ.मा.वि. भगवानपुर मो. नं. 8965068349 की ड्यूटी लगाई गई है।



















