
अंबिकापुर: शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल से जुड़ा है, जहां अस्पताल के प्रबंधक परमेंद्र सिंह पर जानलेवा हमला किया गया। घटना उस समय हुई जब वे अस्पताल से अपने घर लौट रहे थे। तीन बदमाशों ने उन पर ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनके सिर पर सात टांके आए हैं।
घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक होमगार्ड जवान के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इसके बाद जब पीड़ित थाने पहुंचा, तो आरोपियों ने वहां भी उत्पात मचाया और एक डॉक्टर की इनोवा कार में जमकर तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी शराब के नशे में थे और उन्हीं ने पूरी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अब भी फरार है। इस घटना ने अंबिकापुर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में भय का माहौल है