चंचल सिंह

सूरजपुर/भटगांव:  छत्तीसगढ़ शासन की महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रतिनिधि ठाकुर प्रसाद राजवाड़े ने निकाय चुनाव को लेकर भटगांव नगर पंचायत (नप) के सभी वार्डों और साप्ताहिक बाजार में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने आम सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। 



नप भटगांव में भाजपा की जीत का आह्वान

सभा को संबोधित करते हुए ठाकुर राजवाड़े ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है, और अब भटगांव नगर पंचायत में भी भाजपा का परचम लहराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भटगांव नप की जीत पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल बनेगी। 

उन्होंने कहा कि महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने एसईसीएल भटगांव क्षेत्र की बंद होने वाली खदान को सीटीओ दिलाया, जिससे खदान का उत्पादन चालू रह सका। यदि ऐसा नहीं होता तो वहां कार्यरत कर्मचारियों का अन्य दूर-दराज की खदानों में तबादला हो जाता, जिससे उनके परिवारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता। मंत्री जी ने मुख्यमंत्री से आग्रह कर खदान को बंद होने से बचाया। 

ठाकुर राजवाड़े ने बताया कि भटगांव के कई वार्डों में पानी की समस्या थी। इसे देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार ने जल-नल योजना के तहत 55 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है, जिससे जल्द ही नगर में जल संकट का समाधान होगा। उन्होंने पूर्व कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कांग्रेस के कार्यकाल में विकास कार्य हुए होते, तो जल संकट जैसी समस्याएं आज नहीं होतीं। 

भाजपा नेता अजय गोयल, पार्षद प्रतिनिधि राजकुमारी राजवाड़े, चंद्रमल गुप्ता, सच्चितानंद सिंह, कन्हैया चौधरी, वीरेंद्र गुप्ता, विजय राजवाड़े, सुनील श्रीवास, खुलेश्वर राजवाड़े, भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल सिंह समेत बड़ी संख्या में वार्डवासी इस सभा में शामिल हुए। भाजपा नेताओं का कहना है कि आम जनता का समर्थन भाजपा को मिल रहा है और निकाय चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है। 

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!