
बिलासपुर: प्रधानमंत्री मोदी बिलासपुर में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा का समापन करने पहुंचे हैं। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत जह जोहार से की। कहा कि, छत्तीसगढ़ में परिवर्तन तय हो गया है।अऊ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो का नारा प्रधानमंत्री मोदी ने लगाया। उन्होंने कहा कि, बिलासपुर में मैं कई बार आया। ऐसा उमंग उत्साह पहले कभी नहीं देखा। पार्टी ने मुझे खुली जीप में आने का अवसर दिया। इससे मैं उत्साह और उमंग को देख पाया।
पीएम मोदी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में सिर्फ घोटाले ही घोटाले हैं। छत्तीसगढ़ अब कांग्रेस को हटाने और भाजपा को लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। पूरा प्रदेश कुशासन से त्रस्त है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ के सामर्थ्य को समझा। अटल जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया।आज मैं गारंटी देने आया हूं, आपके सपने को साकार करने के लिए मोदी कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। आपका सपना अब मोदी का संकल्प है। छत्तीसगढ़ में भी अब भाजपा सरकार होगी। भाजपा केंद्र में हो या राज्य में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित है। लेकिन दिल्ली से मैं जितनी कोशिश करूं उसे कांग्रेस सरकार फेल करने में लगी रहती है। उप मुख्यमंत्री ने सच बोला तो यहां तूफान उठ गया। कांग्रेस के ही नेता, उनके उप मुख्यमंत्री भरी सभा में कहते हैं कि दिल्ली कभी अन्याय नहीं करती।जब दिल्ली में रिमोट कंट्रोल से सरकार चल रही थी, कांग्रेस की सरकार थी, तब रेलवे के लिए वर्ष में औसतन 300 करोड़ रुपया छत्तीसगढ़ को मिलता था। लेकिन इस साल भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में रेलवे के विस्तार के लिए 6 हजार करोड़ रुपए दिए हैं।कहां, 300 करोड़ और कहां 6 हजार करोड़ रुपए। यह है मोदी मॉडल। यह मोदी का छत्तीसगढ़ के प्रति प्रेम और विकास के लिए कमिटमेंट। हमारा प्रयास है छत्तीसगढ़ में रेलवे का दोहरीकरण हो। बड़ी संख्या में तेज गति से चलने वाली ट्रेनें चल सके।
गरीब के साथ अन्याय कांग्रेस के अलावा किसी ने नहीं किया। हमने गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की। कोई भी परिवार ऐसा ना हो जिसका चुल्हा कोरोनाकाल में ना जले। इसलिए मोदी ने अन्न के भंडार खोल दिए। यह आज भी चल रहा है। लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने गरीब के पेट में जाने वाला अन्न को भी खा दिया। इसमें भी भ्रष्टाचार कर दिया।आज छत्तीसगढ़ का गरीब पूछ रहा है हमारा अन्न कहां गया। अगर गरीब का अन्न खाने वालों को दोबारा मौका मिला तो घोटाले करने में की हिम्मत इनकी इतनी बढ़ जाएगी कि कोई इन्हें नहीं रोक नहीं पाएगा।कांग्रेस सरकार में कुपोषण से मौत की खबरें आई हैं। लेकिन प्रदेश सरकार ने इसे दबाकर रखा है छिपाकर रखा है। आपके बच्चों के जीवन से कांग्रेस वालों को कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें सिर्फ अपने बच्चों की जिंदगी बनानी है।
बीजेपी सरकार की कोशिश है कि यहां के खनिज से होने वाले फायदे का कुछ हिस्सा यहीं मिलना चाहिए। इसके लिए डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड बनाया गया। इस फैसले को कांग्रेस ने आते ही बंटाधार कर दिया।ये लोग तो ऐसे हैं जो गोबर को भी नहीं छोड़ा। कांग्रेस ने गौमाता के नाम पर भी घोटाला किया। कांग्रेस ने क्या क्या सपने दिखाए थे। लेकिन एक भी पूरा नहीं किया। इसलिए लोकसभा में छत्तीसगढ़ की जनता ने बीजेपी को आशीर्वाद दिया।
https://twitter.com/i/broadcasts/1BRKjPppnDpJw?t=Tg8OcqCE2wJc1Vx5kzAMrQ&s=09



















