सूरजपुर: अरूण पाण्डेय, प्रभारी प्राचार्य मूल पद व्याख्याता (एल.बी) शासकीय उच्चतर माध्यमिक चन्द्रमेढ़ा, विकास खण्ड भैयाथान, जिला- सूरजपुर छत्तीसगढ़ द्वारा अवचार पूर्ण व्यवहार किये जाने के फलस्वरूप श्री पाण्डेय का यह कृत्य छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 (1) (एक) (दो) (तीन) तथा 3 (ख) के (ख) के विपरीत है।
अतः छ0ग0 सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत् अरूण कुमार पाण्डेय, प्रभारी प्राचार्य मूल पद व्याख्याता (एल.बी.) को एतद द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। श्री पाण्डेय को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाहत भत्ते की पात्रता होगी, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला सूरजपुर नियत किया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!