
अंबिकापुर।अंबिकापुर मायापुर ओम शिव सेवा समिति द्वारा लागातार लगभग 13 वर्षो से माँ दुर्गा पूजन का आयोजन पुरे विधि विधान के साथ किया जाता रहा हैं। रविवार को बैठक आयोजित किया गया। शुभांकुर पांडेय (गोलू महाराज) कों सर्वसम्मति से निर्विरोध समिति का अध्यक्ष चुना गया। श्री पांडेय लागातार कई वर्षो से समिति के अध्यक्ष बने हुए हैं सभा में मौजूद सभी सदस्यों ने एक स्वर में श्री पांडेय के कार्यकाल से संतोष व्यक्त किया।
बैठक में शुभांकुर पांडेय ने पूर्व में हुए माताजी के पूजन की विस्तृत जानकारी बताते हुए सभा की अगली कार्यवाही करते हुए समिति के अध्यक्ष के द्वारा उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार हेतु अमित सिंह (लव सिंह) का नाम प्रस्ताव किया गया। जिसमे सभी ने अपनी सहमति जताई। माताजी के पूजन की पूरी विधि- विधान के साथ पूजन करवाने की जवाबदारी पंडित रामेश्वर तिवारी ने समिति के प्रथम वर्ष से ही बखूबी निभाया जो लागातार 13 वर्षो से चला आ रहे हैं जिसमे उनके आगामी होने वाले दुर्गा पूजा में बतौर पुरोहित की जिम्मेदारी के मामले में सभी ने साहमति जताई।
दुर्गा पूजन कों लेकर आगामी तमाम प्रकार की कार्य योजनाओं का विस्तृत चर्चा की गई। जिसमे माताजी का भव्य पंडाल, तीन गेट, सुधीर सिंह तिवारी, ओम सोनी के घर के आगे एवं राजू सोनी के घर के पास, माताजी की मूर्ति, माताजी की मूर्ति लाते समय नागाड़ा, प्रसाद, जगराता, भंडारा एवं विषर्जन में डीजे साउंड के साथ भक्ति भाव के साथ किया जाना तय किया गया जिसमे सभी ने अपनी सहमति जताई अगली कार्यवाही में समिति के अध्यक्ष ने समिति में संगठन के विस्तार करते हुए समस्त पदाधिकारियों की सूची जल्द से जल्द जारी करने की बात कही।
समिति के अध्यक्ष शुभांकुर पांडेय ने बताया की समिति में संरक्षकगण जो की समिति के शुरुवात से ही बने हुए हैं उनमे कोई फेर बदल नहीं किया जायेगा संरक्षण गण की जानकारी इस प्रकार है:- कौशलेन्द्र पाण्डेय, सतेंद्र पाण्डेय, अनिल मिश्रा,अमरेश तिवारी, सतीश शुक्ला, राजेश खत्री, राजू गुप्ता,अजय सिन्हा, अंजनी द्विवेदी, जितेन्द्र सिंह, अरविन्द शुक्ला, अशोक पाण्डेय एवं अन्य तमाम संरक्षण गण समिति के निव के ईट माने जाते हैं।
बैठक में राजेश खत्री, शशिकांत जायसवाल, अरविन्द शुक्ला, अमलेश पाण्डेय, सुधीर सिंह तिवारी, राजेश केशरी, राम राज गुप्ता, अमित सिंह (लव), अतुल कश्यप, ओम प्रकाश सोनी, मनोज सोनी,आदित्य गुप्ता, आशुतोष पाण्डेय, मिंटू गुप्ता, ऋषभ तिवारी(शानू), ऋषभ पाण्डेय, अजित गुप्ता, पिंटू गुप्ता, राकेश गुप्ता, ओम सिंह, राहुल पाण्डेय, प्रिंस जायसवाल, धर्मेंद्र गुप्ता, रिशु राज गुप्ता, आयुष सिन्हा, अभिषेक सोनी आदि उपस्थित थे।



















