बलरामपुर: शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है, जारी आदेश के अनुसार दो पालियों में संचालित होने वाली कक्षाएं प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9ः00 बजे से 12ः30 बजे तक तथा शनिवार को दोपहर 12ः45 से 4ः15 बजे तक, इसी क्रम में द्वितीय पाली में संचालित होने वाली कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12ः45 बजे से 4ः15 बजे तक व शनिवार को सुबह 9ः00 बजे से 12ः30 बजे तक संचालित होंगी।

इसी प्रकार एक पाली में संचालित होने वाली कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9ः45 बजे से 4ः00 बजे तक तथा शनिवार को सुबह 9ः00 बजे से 12ः30 बजे तक संचालित की जायेंगी। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश 05 दिसम्बर सोमवार से लागू होंगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!