
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन
कुसमी/ कुंदन गुप्ता: नगर से लगे सेमरा स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में चार दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन राम व जनपद उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने बच्चों को अच्छे से खूब पढ़ाई करने व नगर का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

आयोजन में नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन राम ने बच्चों से कहा कि आप मेहनत कीजिए, अच्छा परिणाम लाइए। हम हर संभव मदद करने की कोशिश करेंगे। ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष व जनपद उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा ने कहा की सरकार का प्रयास है, प्रदेश के लोगों को अच्छी शिक्षा मिले। पहले अच्छी शिक्षा के लिए खूब सारा पैसा खर्च करना पड़ता था। हमारे राज्य के किसान, मजदूर अपने बच्चों को अंग्रेजी स्कूल में पढ़ाने का सोच भी नहीं पाते थे। उनकी समस्याओं को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद स्कूल की शुरुआत की। निःशुल्क शिक्षा मिलने से गरीब और मध्यम वर्ग के लोग खुश हैं। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने स्कूल बच्चों से स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी पूछा। कार्यक्रम में पार्षद छत्रपति प्रजापति, सेमरा सरपंच हरेन्द्रनाथ पैकरा, युकां प्रदेश उपाध्यक्ष मुजस्सम अली, महासचिव पूर्णिमा सेमरिया, पीसीसी सदस्य सोनु अली, वेदांत भारती, सद्दाम खान, नीतीश तिर्की, बीईओ डीके यादव, प्राचार्य मुकेश यादव उपस्थित रहे।



















