![IMG-20230712-WA0020-1024x578__01](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230712-WA0020-1024x578__01.jpg?resize=696%2C440&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
बरसात में वन विभाग लगाएगा 9 लाख पौधे, पौधारोपण में बेरोजगारों को मिला रोजगार
बलरामपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर गेउर हरीतिमा में पौधा तुंहर द्वार योजना निशुल्क पौधा वितरण का शुभारंभ वन परिक्षेत्राधिकारी व जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। बरसात में वन विभाग लगाएगा 9 लाख पौधे, पौधारोपण में बेरोजगारों को मिला रोजगार।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG20230712111655-1024x768-2.jpg?resize=696%2C522)
वन परिक्षेत्राधिकारी महाजन लाल साहू ने कहा कि वन मंडलाधिकारी विवेकानंद झा, उप मंडलाधिकारी रविशंकर श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में पौधा तुंहर द्वार योजना निशुल्क पौधा वितरण का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि राजपुर, बरियों, चाची सर्किल को वन विभाग बरसात में पौधारोपण अभियान चलाकर ब्लॉक के जंगलो को हरा-भरा बनाया जा रहा है।वन विभाग ने पौधारोपण अभियान के लिए गेउर हरीतिमा नर्सरी में विभिन्न प्रजातियों के करीब 10 लाख से अधिक पौधे तैयार किए हैं।पौधारोपण कार्य से गांव के बेरोजगारों को रोजगार मिला है। मनरेगा से 4 लाख, रेगुलर से 2.86 लाख, कैम्पा से 30 हजार, मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा से 1 लाख एवं अलग से 1 लाख पौधेरोपण करना है। बरसात शुरु होने पर पौधारोपण कर जंगल के साथ खाली पड़ी जमीन पर पौधे रोपकर ब्लाक के जंगलों को हरा-भरा बनाया जा रहा है। इसके अलावा पौधारोपण कार्यक्रम के तहत स्कूल और कालेजों में भी पौधारोपण किया जाएगा। 4 लाख पौधे मनरेगा के तहत ग्रामीणों को निशुल्क विरतण किया जा रहा है। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी- कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, मीडियाकर्मी उपस्थित थे।