नई दिल्ली। लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए भारतीय डाक विभाग ‘हर घर तिरंगा’ अभियान मनाने के लिए अपने 1.6 लाख डाकघरों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज बेचेगा।

संचार मंत्रालय ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गत वर्ष भारत सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की थी।यह अभियान 2022 में बेहद सफल रहा था। इस दौरान 23 करोड़ परिवारों ने अपने घरों पर भौतिक रूप से तिरंगा फहराया और छह करोड़ लोगों ने एचजीटी वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड की थीं।

डाक विभाग ने अभियान को अंतिम छोर तक पहुंचाया और देश के सुदूर कोने तक राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित की। इस उत्साह और देशभक्ति को जारी रखने के लिए सरकार 13 से 15 अगस्त 2023 के बीच हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन कर रही है।इसके तहत देश में 1.6 लाख डाकघरों से तिरंगों की बिक्री सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है। डाकघरों में झंडों की बिक्री जल्द शुरू होगी और नागरिक अपने नजदीकी डाकघर से झंडा खरीद सकते हैं। इसके साथ ही नागरिक विभाग की ई-पोस्टआफिस सुविधा से भी राष्ट्रीय ध्वज खरीदने में सक्षम होंगे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!