![corona-virus-new-variant_1643702999.jpeg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/04/corona-virus-new-variant_1643702999.jpeg?resize=414%2C233&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
नई दिल्ली, एएनआइ। देश में कोरोना केसों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,260 नए मामले सामने आए हैं, कल 1335 नए केस मिले थे। वहीं 1,404 लोग इस दौरान कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं और 83 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी के साथ अब कुल कोरोना मामले 4,30,27,035 हो गए हैं और कुल मौतों की संख्या बढ़कर 5,21,264 हो गई है।
कोरोना केसों में गिरावट के साथ ही एक्टिव केसों की संख्या में भी कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब कुल एक्टिव केस 13,445 हो गए है। वहीं रिकवरी में बढ़ौतरी के साथ कुल कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या 4,24,92,326 हो गई है। इसी के साथ अब कुल रिकवरी रेट भी बढ़कर 98.76 फीसद हो गई है।