Bharat Jodo Yatra: तीन दिन के ब्रेक के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज से फिर शुरु हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत तेलंगाना के नारायणपेट जिले के मकतल से की गई। इस दौरान तेलंगाना के पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।

दरअसल, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 50वां दिन है। बीते रविवार को भारत जोड़ो यात्रा पर ब्रेक लग गया था। सांसद राहुल गांधी को कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ताजपोशी के लिए दिल्ली जाना पड़ा था। जिसके कारण तीन दिन तक भारत जोड़ो यात्रा रुकी रही। हालांकि, आज से भारत जोड़ो यात्रा शुरु हो गई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!