
आशीष कुमार गुप्ता
बतौली/ सेदम: सरगुजा के बतौली स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में कक्षा 11वी 12वी के स्टूडेंट को भारतीय वायुसेना टीम द्वारा भारतीय सेना में अग्निपथ योजना अंतर्गत अग्निपथ पदो पर चयन प्रक्रिया एवम मार्गदर्शन, विस्तार से बताया गया।

इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो दिखाया गया,प्रेरित किया गया, देश के प्रति समर्पण एवम जोश उत्पन किया गया, छात्र छात्राओं के मन में बने संदेह को दूर किया गया, तत्पश्चात क्विज कार्यक्रम किया गया, पूछे गए सवालों के सही जवाब देने वाले स्टूडेंट को पुरुस्कृत किया गया।सैनिक सुशांत सिंह, वी के सिंग, ने मार्गदर्शन प्रदान किया गया, प्राचार्य राजेश गुप्ता ने सैनिकों का आभार जताया इन्होंने कहा की देश सेवा सबसे बड़ी सेवा है देश की प्रति समर्पण होना चाहिए।
इस कार्यक्रम में,व्याख्याता राकेश गुप्ता, विजय बहादुर यादव, संध्या गुप्ता, सुषमा गुप्ता, ममता गोस्वामी, रजनी सिन्हा, दसगेंद सिंग,सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।



















