
नई दिल्ली। भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर के जवानों ने गंगटोक (पूर्वी सिक्किम) में दिल जीतने वाला काम किया। दरअसल, पूर्वी सिक्किम के नटुला में बीते दिन अचानक से भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण 500 पर्यटक फंस गए, लेकिन सेना के जवान इस मुसीबत को हराते हुए उनके जीवनरक्षक बनकर सामने आए।
𝐒𝐮𝐝𝐝𝐞𝐧 𝐒𝐧𝐨𝐰𝐟𝐚𝐥𝐥 𝐢𝐧 𝐄𝐚𝐬𝐭 𝐒𝐢𝐤𝐤𝐢𝐦, 𝟓𝟎𝟎 𝐒𝐭𝐫𝐚𝐧𝐝𝐞𝐝 𝐓𝐨𝐮𝐫𝐢𝐬𝐭𝐬 𝐑𝐞𝐬𝐜𝐮𝐞𝐝 𝐛𝐲 𝐓𝐫𝐨𝐨𝐩𝐬 𝐨𝐟 𝐓𝐫𝐢𝐬𝐡𝐚𝐤𝐭𝐢 𝐂𝐨𝐫𝐩𝐬 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚𝐧 𝐀𝐫𝐦𝐲
— Trishakticorps_IA (@trishakticorps) February 21, 2024
Due to sudden heavy snowfall, approximate 175 vehicles with more than 500 tourists got… pic.twitter.com/vdQTbdQ6jJ
भारतीय सेना के अनुसार, 21 फरवरी को अचानक भारी बर्फबारी के कारण 500 से अधिक पर्यटकों के साथ लगभग 175 वाहन फंस गए। सेना ने कहा, शून्य से कम तापमान का सामना करते हुए त्रिशक्ति कोर के सैनिक फंसे हुए पर्यटकों को बचाने और उनकी सहायता करने के लिए पहुंचे। पर्यटकों को सुरक्षित पहुंचने में सहायता के लिए समय पर चिकित्सा, गर्म पानी, भोजन और सुरक्षित वाहन प्रदान किए गए।
सेना ने आगे कहा कि त्रिशक्ति कोर भारतीय सेना सिक्किम में सीमाओं की रक्षा करते हुए नागरिक प्रशासन और लोगों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहती है।इससे पहले 20 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सीआरपीएफ जवानों ने भारी बर्फबारी के कारण फंसे वाहनों की मदद की थी। यहां भारी बारिश और बर्फबारी देखी गई थी, जिसके कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई सड़कें भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गईं थी।



















