नई दिल्ली। भारतीन सेना के जवानों की एक यूनिट मार्कोस ने उत्तरी अरब सागर में लाइबेरिया के ध्वज वाले वाणिज्यिक जहाज के अपहरण के प्रयास पर कार्रवाई की है। शुक्रवार को मार्कोस ने 15 भारतीयों सहित चालक दल के सभी 21 सदस्यों को रेस्क्यू कर लिया है।

इंडियन नेवी ने शेयर किया वीडियो
अब भारतीय नौसेना ने इन भारतीयों का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें सबके चेहरे पर एक मुस्कान नजर आ रही है।

भारतीय नौसेना ने एक वीडिया जारी किया है, जिसमें अपहृत हुए 15 भारतीय चालक नजर आ रहे हैं। यह सभी भारतीय अपहृत जहाज एमवी लिली नॉरफॉक पर चालक दल का हिस्सा थे। चालक दल के उत्साहित सदस्यों ने रेस्क्यू के बाद ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाया और भारतीय नौसेना को धन्यवाद दिया।

दरअसल, पांच-छह हथियारबंद लोगों ने एमवी लीला नॉरफोक जहाज को अपहरण करने की कोशिश की थी। इसके बाद नौसेना ने मदद के लिए एक युद्धपोत, समुद्री गश्ती विमान, हेलीकॉप्टर और पी-8आई और लंबी दूरी के विमान और प्रीडेटर एमक्यू9बी ड्रोन तैनात किए।

चेतावनी के बाद भाग निकले समुद्री डाकू
नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा, “जहाज पर सवार 15 भारतीयों सहित चालक दल के सभी 21 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।” उन्होंने कहा, “मार्कोस कमांडो ने जहाज की जांच की और पुष्टि की कि वहां कोई अपहर्ता नहीं थे। भारतीय नौसेना के युद्धपोत और गश्ती विमान की चेतावनी के बाद समुद्री डाकू जहाज छोड़कर भाग गए।” मधवाल ने कहा, “मिशन में तैनात युद्धपोत पर मौजूद भारतीय नौसेना के मार्कोस कमांडो वाणिज्यिक जहाज पर पहुंचे और बचाव अभियान को अंजाम दिया।”

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!