सूरजपुर: अजिरमा खास में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा कुपोषित बच्चों के घर पहुंच कर सुपोषण संबंधी जानकारी दी गई। पौष्टिक भोजन खिचड़ी मुंन्गा भाजी वितरण किया गया। इस दौरान 6 माह से 2 वर्ष तक के बच्चों का सही देख भाल, 6 माह तक मां का दूग्ध पिलाते रहने तथा 6 के बाद ऊपरी आहार खिलाने की जानकारी दी गई। 2 वर्ष तक बच्चे का शारीरिक मानसिक का विकास तेजी से बढता है। इस महत्वपूर्ण अवस्था में महिलाओं एवं बच्चों को पौष्टिक आहार खिलाने एंव स्वास्थ्य, स्वचछता, साफ, सफाई तथा फल सब्जियों के माधयम से संतुलित आहार खिलाने का जानकारी दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण के 5 सुत्र में, हाथ धोना नाखून काटने के बारे में जानकारी दी गई।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!