
सूरजपुर।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कालामंजन ओड़गी
में योग करके निरोग रहने का संदेश दिया गया। योग करके स्वस्थ जीवन और निरोगी काया मिलती है क्योंकि स्वस्थ मस्तिष्क में ही स्वस्थ मन का विकास होता है।
विदित हो कि वर्ष 2015 से 21 जून को हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनिया में मनाए जाने की विशेष परंपरा स्थापित हुई है योग से ना केवल हमारे हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है बल्कि योग से शरीर मुक्त मन शांत और तनाव मुक्त रहता है। विद्यालय के प्राचार्य डी. सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग निरोग रहने का उत्तम माध्यम है। हमें दिन की शुरुआत योग से ही करना चाहिए ताकि हमारा शरीर स्वस्थ बना रहे।



















