
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रेवतपुर में जायसवाल महासभा का बैठक आयोजित किया गया। समाज के संभागीय अध्यक्ष उमेश जायसवाल मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जायसवाल समाज का सर्वे किया जायेगा। सर्वे का फार्मेट गांव गांव तक हर जायसवाल परिवार तक़ पहुंचाया जायेगा। इसके बाद उसे भरकर एकजाई किया जायेगा। इसके बाद समाज के लिए कोष जुटाकर बैंक खाता खुलवाया जायेगा। दूसरे समाज में शादी करने पर उनका समाज में शादी कराने सहयोग किया जायेगा। कार्यकारी ब्लाक अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि नए फार्मेट में जायसवाल समाज का सर्वे किया जायेगा। इसमें महिलाएं भी होंगी। बच्चों को भी बैठक में लेकर आएं ताकि उनमें समाज का संस्कार आए। इस मौके पर प्यारे लाल जायसवाल ने कहा कि हमारा समाज किसी तरह से कमजोर नहीं है, हमारे समाज के लोग सभी राजनैतिक दलों में हैं, हमें हर समय एकजुट रहना है। समाज में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को मजबूत करना है। समाज को आगे बढ़ाने में युवाओ का सहयोग जरुरी है ताकि आने वाली पीढ़ी मजबूत रहे। जूठन जायसवाल ने कहा कि समाज में युवाओ को जिम्मेदारी दी जाये। इस अवसर पर धर्मपाल जायसवाल, पूरन जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, शिवनाथ जायसवाल ने कहा कि जायसवाल युवा विंग, महिला विंग भी बनाया जाये। समाज का कोष बनाया जाये।
इस मौके पर राधाकृष्ण जायसवाल, मंगल जायसवाल, अशोक जायसवाल, कन्नी लाल जायसवाल, जवाहर जायसवाल, वंशरोपण जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, संजय जायसवाल, शशिकांत जायसवाल, अनिल जायसवाल, दीपक जायसवाल, जीवधन जायसवाल, जीतेन्द्र जायसवाल, द्वारिका जायसवाल, कलिका, रमेशर जायसवाल, त्रिलोक जायसवाल सहित भारी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।



















