जगदलपुर: प्रदेश में महिलाओं के साथ लगातार हो रहे अपराध पर पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि दूसरे प्रदेशों के मामलों में टिप्पणी करने वाली प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ में हो रहे महिला अपराधों पर मौन क्यों हैं।

कश्यप जगदलपुर भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हित की बात करने वाली प्रियंका को ऐसे मामलों पर तत्काल संज्ञान लेना चाहिए ताकि लोगों को भरोसा हो सके कि वे महिलाओं-युवतियों की हितैषी हैं। राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते केदार ने कहा कि राज्य में लगातार दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं और सरकार कुंभकर्णी निंद्रा में सो रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!