कोरिया: कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में 2 अक्टूबर 2024 की रात एक गंभीर चाकूबाजी की घटना सामने आई, जिसमें 34 वर्षीय राजकुमार पटेल पर जानलेवा हमला किया गया। जानकारी के अनुसार राजकुमार पटेल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह रात लगभग 8:30 बजे राधेश्याम गुरुजी को बुला रहा था, तभी आरोपी संजय पनिका ने उसे गाली-गलौज कर धमकाना शुरू कर दिया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और फिर अपने घर से चाकू लाकर राजकुमार पर हमला कर दिया। इस हमले में राजकुमार की बाईं पसली, दाहिनी छाती, पीठ और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद आरोपी संजय पनिका मौके से फरार हो गया। राजकुमार की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया। थाना पटना में अपराध क्रमांक 242/2024 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 296, 351(2), 109 और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर पटना थाना प्रभारी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की। पुलिस टीम ने ग्राम तेंदुआ में घेराबंदी कर आरोपी संजय पनिका को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया।

आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!