![Picsart_23-01-06_12-06-54-085.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2023/01/Picsart_23-01-06_12-06-54-085.jpg?resize=440%2C220&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
बलरामपुर: डीएवी स्कूल, पतरातु कर्रा के आलीशान खेल मैदान में गुरुवार को नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज़ हुआ। ग़ौरतलब है कि समस्त ग्रामवासी, कर्रा के समेकित प्रयास से नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230106-WA0178.jpg?resize=696%2C348)
बेशक, खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा होता है, शरीर और दिमाग काे स्वस्थ व विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण किरदार अदा करता है। खेल न सिर्फ हमें तनाव से दूर करता है, बल्कि शारीरिक व मानसिक विकास में मदद भी करता है।जिसमें शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जरहाडाँड़ की टीम ने काका क्लब कर्रा को 03 -01 से हरा कर अगले राउण्ड में स्थान बनाया।
उद्घाटन समारोह में संजय सिंह जिला मंत्री भाजपा, आशुतोष झा प्राचार्य, डीएवी स्कूल पतरातु, शशिकला भगत पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रवीण अग्रवाल व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक आदि उपस्थित थे।