अंबिकापुर: अंबिकापुर नगर निगम के गंगाजल से शुद्धिकरण के बयान पर उठे विवाद के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे को लेकर विवाद की स्थिति नहीं बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार किसी भी शुभ कार्य से पहले गंगाजल से शुद्धिकरण करना एक परंपरा है। गृह प्रवेश से लेकर देवी-देवताओं की मूर्ति स्थापना तक यह हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है। 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार अंबिकापुर को एक बेहतर और विकसित शहर बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।  गौरतलब है कि अंबिकापुर नगर निगम में गंगाजल से शुद्धिकरण को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के बीच मतभेद उभर आए थे। हालांकि, मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद अब स्थिति स्पष्ट हो गई है।

मुख्यमंत्री ने  कहा कि जनता ने हमारी सरकार पर भरोसा जताया है। मैं मुख्यमंत्री के नाते भरोसा दिलाता हूं कि मेयर और पार्षद जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे। अंबिकापुर नगर निगम के विकास की जिम्मेदारी हमारी सरकार निभाएगी। वही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते पांच सालों में कांग्रेस ने अंबिकापुर का विकास नहीं किया। जनता ने उन पर विश्वास किया, लेकिन वे उस पर खरे नहीं उतरे। इसी वजह से कांग्रेस अपनी सही जगह पर पहुंच गई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!