कोरिया: कोरिया जिले ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) असेसमेंट में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपनी स्वास्थ्य सेवाओं की उत्कृष्टता साबित की है। यह सफलता जिला कलेक्टर  चन्दन त्रिपाठी के निर्देशानुसार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में जिला एवं ब्लॉक टीम के समर्पित प्रयासों से संभव हुई।

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर दी जा रही 12 प्रमुख सेवाओं और 28 राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के आधार पर राष्ट्रीय टीम द्वारा वर्चुअल एवं फिजिकल असेसमेंट किया गया। इस मूल्यांकन में जिले के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मिली जानकारी के मुताबिक गोलाघाट 94.1 प्रतिशत, मुख्य आयुष्मान आरोग्य मंदिर 93.01 प्रतिशत, खांडा 83.6 प्रतिशत रही।

कोरिया जिला 132ः लक्ष्य पूर्ति के साथ प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस सफलता का श्रेय मितानिनों और स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पण को भी जाता है, जो निरंतर क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटे हुए हैं। इस उपलब्धि से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान मिली है और आने वाले समय में इसे और सुदृढ़ करने की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!