बलरामपुर: जिले में कोविड-19 के संक्रमण तथा वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए कलेक्टर विजय दयाराम के. मार्गदर्शन में 10 सितम्बर को जिले में सघन टीकाकरण अभियान 4.0 चलाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरी तैयारी कर ली है। इस अभियान में दूसरा एवं प्रीकॉशन डोज लगाया जायेगा। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने इस टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने सभी अधिकारियों को अपने अधिनस्थ कर्मचारियों के साथ मिलकर शत-प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने टीकाकरण से छूटे सभी नागरिकों से इस महाअभियान में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि है टीकाकरण करवा कर आप अपने परिवार को इस महामारी से सुरक्षित कर सकते हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत सिंह ने बताया है कि लोगों को टीकाकरण करने के लिए 551 टीम का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान में द्वितीय एवं प्रिकॉशन डोज के लगभग 4 लाख 96 हज़ार 305 लोगो को टीकाकरण किया जायेगा। उन्होंने द्वितीय एवं प्रिकॉशन डोज के पात्र लाभार्थियों से कहा कि वे अपने नजदीकी कोविड़ टीका सेंटर में जा कर टीकाकरण अवश्य लगवाएँ।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!