दीपेश कुशवाहा CGMP न्यूज

सूरजपुर: कुशवाहा युवा एकता सेवा कल्याण मंच के द्वारा संभाग स्तरीय सूरजपुर जिले में चौथी वार्षिक “कुश जयंती उत्सव” शनिवार को मंगल भवन सूरजपुर में सम्पन्न हुई।कार्यक्रम की शुरुआत समाज के आराध्य भगवान लव कुश की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर की गई जिसमे समाज के शोभनाथ कुशवाहा तथा राजकुमार कुशवाहा एव लीला देवी का पूजा करने में विशेष योगदान रहा एव प्रसाद वितरण उपरांत समाज के सभी वरिष्ठजनों, महिला, पुरुष, बच्चों ,युवाओ का माला, साफी, बेच लगाकर स्वागत किया गया साथ ही जिले के नवनियुक्त पदाधिकारी का कुशवाहा युवा एकता मंच स्वागत अभिनंदन एव संकल्प पत्र का वाचन किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कुशवाहा युवा एकता सेवा कल्याण मंच के संभागीय अध्यक्ष तोषित कुशवाहा ने कहा कि हम कुशवाहों का संबंध श्रीराम के ज्येष्ठ पुत्र कुश से है। हमें कुश के वंशज होने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि लव-कुश अन्याय के विरुद्ध न्याय की रक्षा, सुरक्षा और समृद्धि के लिए भगवान श्रीराम से युद्ध करने के लिए तैयार हो गए थे। कुशवाह समाज भी हमेशा से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करता रहा है। समाज का चहुंमुखी विकास संगठन का एकमात्र उद्देश्य है। हम सभी को स्वस्थ, शिक्षित व संगठित समाज निर्माण करने का संकल्प लेने की आवश्यकता है।

विशिष्ट अतिथि अम्बिकापुर नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष त्रिलोक कपूर कुशवाहा ने कहा कि लव और कुश की जोड़ी को पुरातन काल में नहीं तोड़ पाया तो आज कोई कैसे तोड़ सकता है? हमें और सचेत और संगठित होने की आवश्यकता है। तभी हम राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक रूप से मजबूत हो पाएंगे। समाज के सामाजिक,आर्थिक, एव विभिन्न पहलुओं के विकास हेतु अन्य वक्ताओं ने भी अपना अपना विचार रखे जिसमें शिवकुमार कुशवाहा, रामदेव पटेल, गौतम कुशवाहा, प्रेमचंद कुशवाहा,सीताराम कुशवाहा,सनलित कुशवाहा,विजयनारायन कुशवाहा,इंद्रबली कुशवाहा एव अन्य महापुरुषों के द्वारा उद्बोधन के माध्यम से रखा गया। कुश जयंती उत्सव में समिति द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन जैसे रंगोली, चित्रकारी, मेहदी , कुर्सी दौड़,में भाग लेने वाले प्रतिभागियो को प्रथम , द्वितीय,एव तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों ,बच्चियो, एव महिलाओ को प्रशस्ति पत्र एव शील्ड साथ ही वर्ष 2022-23 में परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले बच्चो तथा सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालो को पुरस्कार वितरण किया गया ।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हमारे संभग स्तरीय टीम तोषित कुशवाहा,सनलित कुशवाहा, सुग्रीव कुशवाहा, धीरेंद्र कुशवाहा,चंद्रिका कुशवाहा,सतेंद्र, कुशवाहा ,जय प्रकाश कुशवाहा,हीरालाल कुशवाहा,बसंत कुशवाहा,साथ ही जिले के नव नियुक्त पदाधिकारी संदीप कुशवाहा,प्रकाश कुशवाहा,संदीप कुशवाहा,हरिवंश कुशवाहा,अरविंद कुशवाहा,ओम प्रकाश कुशवाहा, अनोज कुशवाहा,रूपेंद्र कुशवाहा,राजाराम कुशवाहा,परिमल कुशवाहा, मनोज कुशवाहा,विंदेश्वर कुशवाहा ,युगार्जुन,जयंत, रामधारी कुशवाहा, मोती कुशवाहा, रामबिलास कुशवाहा दीपेश कुशवाहा अभिनव कुशवाहा, सुभम कुशवाहा सैकड़ो की संख्या में उपस्थित हमारे समाज के वरिष्ठजन, जितेंद्र, युवा, महिला पुरुष,बच्चों का सक्रिय एवं सराहनीय योगदान रहा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!