
अंबिकापुर।होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज में वीमेन सेल द्वारा महिलाओं से संबंधित सरकारी योजनाओं पर जानकारी देने हेतु एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुलेखा कश्यप, संयोजक और वीमेन सेल प्रभारी डॉ. सीमा मिश्रा ने स्वागत उद्बोधन देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रेरणा मालाकार (एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर) ने मुख्य अतिथि का और अमृता कुजूर (एम.ए. प्रथम सेमेस्टर) ने प्राचार्य डॉ. शांता जोसेफ का पौधा भेंट कर स्वागत किया। प्राचार्य ने अपने प्रेरणादायक आशीर्वचन से छात्राओं को संबोधित किया।
मुख्य वक्ता ने महिलाओं से संबंधित सरकारी योजनाओं पर सहज और रोचक तरीके से जानकारी साझा की। उन्होंने छात्राओं और स्टाफ के प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया और उन्हें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. शांता जोसेफ और उपप्राचार्य डॉ. मंजू टोप्पो के साथ समस्त स्टाफ और छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन वीमेन सेल सहसचिव संस्कृति शांडिल्य के आभार प्रदर्शन और राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह कार्यक्रम प्राचार्य के मार्गदर्शन और निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



















