अंबिकापुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष आर.बी. घोरे के निर्देश पर सचिव अमित जिंदल द्वारा 14 नवंबर 2022 को बाल संप्रेक्षण गृह अम्बिकापुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म बच्चों के प्रति विशेष लगाव रखने के कारण उसके जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के अधिकार के बारे में बताया गया। 6 से 14 साल के सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा और उन्हें अनिवार्य प्रारंभिक शिक्षा का अधिकार है। विधिक साक्षरता शिविर के अवसर पर शिक्षा का अधिकार सहित सुरक्षा का अन्य अधिकार के संबंध में जागरूक किया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!