कुसमी: नगर पंचायत कुसमी के एक एल्डरमैन को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पद से हटाने का आदेश जारी किया है। पद से पृथक होने पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने ब्लांक कांग्रेस पर राजनीतिक द्वेष पूर्ण भावना से हटवाने का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराते हुए उचित सलाह की मांग की है। वही सलाह से संतुष्ठ नही होने की स्थिति पर उन्होंने कांग्रेस सदस्यता से इस्तीफे की पेशकश की है।

पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद कुमार विगत 20 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में काम करते आ रहे हैं। विनोद दो पंचवर्षीय नपं कुसमी में पार्षद तथा एक पंचवर्षीय में नगर पंचायत कुसमी का अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पार्टी की ओर से पूर्व नपं अध्यक्ष विनोद कुमार को सालभर पूर्व राशिद आलम को हटाकर उसके जगह एल्डरमैन बनाया गया था, किंतु ब्लांक कांग्रेस में राजनीतिक द्वेष पूर्ण भावना से पूर्व नपं अध्यक्ष जो वर्तमान में एल्डरमैन के पद पर थे, उन्हें हटा दिया गया है। जिससे क्षुब्ध होकर पूर्व नपं अध्यक्ष विनोद कुमार ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराते हुए उचित सलाह की मांग की है। वही सलाह से संतुष्ठ नही होने की स्थिति में विनोद कुमार ने कांग्रेस सदस्यता से इस्तीफा दिए जाने की पेशकश भी की है। उन्होंने बताया कि सामरी विधानसभा क्षेत्र में सत्ता और संगठन दोनों का ही जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ संबंध अच्छा नहीं है। गुटबाज़ी चरम सीमा में हावी है। जिसके कारण संगठन टूटने के कगार पर है।

राजेंद्र तिवारी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस बलरामपुर| एल्डर हटाए जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे ख़ुद भी समझ नही पाया हूँ आखिर ऐसा क्यों हुआ है। एल्डरमैन सरकार के प्रतिनिधि होते है। सभी से मिल बैठकर चर्चा किया जाएगा और कारण जानने की कोशिश की जाएगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!