नई दिल्ली: देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 निर्वाचन क्षेत्रों में करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में छिटपुट हिंसा की सूचना मिली हैं। निर्वाचन आयोग के देर रात 12:15 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, असम में सबसे अधिक 81.71 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं सबसे कम मतदान यूपी में हुआ। यहां 57.34 प्रतिशत लोगों ने ही मतदान किया।

कहां कितने पड़े वोट?

कुल मतदान- 64.58 प्रतिशत
उत्तर प्रदेश- 57.34 प्रतिशत
बिहार- 58.18 प्रतिशत
गुजरात- 59.51 प्रतिशत
महाराष्ट्र- 61.44 प्रतिशत
मध्य प्रदेश- 66.05 प्रतिशत
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव- 69.87 प्रतिशत
कर्नाटक- 70.41 प्रतिशत
छत्तीसगढ़- 71.06 प्रतिशत
गोवा- 75.20 प्रतिशत
पश्चिम बंगाल- 76.52 प्रतिशत
असम- 81.71 प्रतिशत
उत्तर प्रदेश में कहां कितना मतदान?
आगरा- 53.99 प्रतिशत
आंवला- 57.08 प्रतिशत
फतेहपुर सीकरी- 57.09 प्रतिशत
फिरोजाबाद- 58.22 प्रतिशत
बदायूं- 54.05
बरेली- 57.88 प्रतिशत
मैनपुरी- 58.59 प्रतिशत
संभल- 62.81 प्रतिशत
हाथरस- 55.36 प्रतिशत
निर्वाचन आयोग के मुताबिक, ये अनुमानित आंकड़े हैं और इनके बढ़ने की संभावना है। लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण में कुल मतदान प्रतिशत क्रमशः 66.14 प्रतिशत और 66.71 प्रतिशत था।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 8.39 करोड़ महिलाओं सहित कम से कम 17.24 करोड़ लोग मतदान करने के पात्र थे और 18.5 लाख अधिकारियों द्वारा संचालित 1.85 लाख मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। इसी के साथ 20 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और 543 में से 282 लोकसभा सीट पर मतदान पूरा हो चुका है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!