
महासमुंद: तीन दिवसीय महोत्सव का अंतिम व मुख्य दिन चैत्र सुदी तेरस, अहिंसा के अवतार भगवान महावीर का जन्मकल्याणक महासमुंद में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। सकल जैन समाज द्वारा गाजे बाजे के साथ प्रभु का भव्य वरघोड़ा निकाला गया । वरघोड़ा में प्रभु की पालकी जलधारा के साथ अहिंसा का संदेश दे रही थी। पूजा के कपड़े में भक्तगण धूप, दिया, चवर एवम घंटे के साथ प्रभु की पालकी को लेकर चल रहे थे। वरघोड़ा शहर के मुख्य मार्गों से होकर पुन: जैन मंदिर पहुंचा। तत्पश्चात जैन मंदिर में महावीर षटकल्याणक पूजा मिलापचं संजय शैलेंद्र जी कोठारी की तरफ से रखी गई थी। शांति विजय भक्त मंडल की तरफ से स्वामी वात्सल्य की व्यवस्था थी। दोपहर को वर्धमान ग्रुप के द्वारा भंडारा आयोजित था। जैन संघ के अध्यक्ष राजे लूनिया की अगुवाई में समाज के सदस्यों ने जिला अस्पताल जाकर मरीजों एवम उनके परिजनों को तथा वृद्धाश्रम जाकर वृद्ध जनों को फल वितरित किया। दोपहर को 3.00 बजे नवपद जी की पूजा की गई। जैन समाज के समस्त व्यवसाय बंद रखे गए थे। रात को 8.00 बजे से हेमंत वैभव जी बोथरा के निवास स्थान में प्रभु भक्ति का आयोजन रखा गया है। महावीर कल्याणक की पूर्व संध्या को महावीर इंटरनेशनल संस्था द्वारा स्थानीय स्तर पर भक्ति गीत प्रतियोगिता आश्रम परिसर में आयोजित की गई थी जिसमे प्रथम स्थान यतन महिला मंडल ने प्राप्त किया । द्वितीय स्थान यतन मगन बहु मंडल ने एवम तृतीय स्थान अरिहंत बालिका मंडल ने प्राप्त किया था। जन्मकल्याणक की पूर्व संध्या में सकल जैन श्री संघ द्वारा मेघावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया था जिसमे जैन समाज के बच्चे जो डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, इंजीनियर, एमबीए,एमसीए, प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त किए हैं एवम जिन्होंने अन्य क्षेत्र में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किया है उनका परिजनों के साथ सम्मान संघ के वरिष्ठजनों के द्वारा किया गया। उक्त जानकारी जैन श्री संघ के सचिव सीए रितेश गोलछा ने दी है।
केन्द्रीय पेट्रोलियम व गैस मंत्री हरदीप सिंग पूरी जैन मंदिर पहुंचे
महावीर जन्मकल्याणक के अवसर पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंग पूरी, बृजमोहन अग्रवाल जी एवम सांसद चुन्नी लाल साहू के साथ प्रभु का आशीर्वाद लेने जैन मंदिर पहुंचे। जैन श्री संघ के सदस्यों द्वारा उनका स्वागत एवम बहुमान किया गया।



















