हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में बारिश कहर बरपा रही है। प्रदेश के कई हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं। हजारों लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। हिमाचल में बारिश और भूस्खलन से अभी तक 3000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह जानकारी दी।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी जिला उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की और नुकसान का आकलन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बारिश से 3 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

सीएम सुक्खू ने ये भी बताया कि हिमाचल प्रदेश की आपदा की स्थिति को लेकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला शिव से चर्चा की है।


मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि इस घड़ी में हिमाचल की अधिक से अधिक मदद की जाए। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों का मौसम खुलते ही दौरा किया जाएगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!