
सूरजपुर: स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ओड़गी में प्रवेश वर्ष 2023-24 हेतु कक्षा पहली से बारहवीं तक छात्र- छात्राओं के रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से 10 मई 2023 को संपन्न की गयी। बुधवार को स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ओड़गी में चयन समिति की बैठक आहूत कर सभी रिक्त पदों की भर्ती का चयन सूची तैयार कर विद्यालय में चस्पा किया गया हैं। विद्यालय में प्रवेश हेतु कुल 217 फॉर्म प्राप्त हुए थे। जिसमें पात्र छात्र छात्राओं की सूची अलग कर कक्षा पहली में कुल 50 सीट तथा कक्षा दूसरी से बारहवीं तक सभी कक्षाओं में रिक्त सीट के लिए भर्ती प्रकिया लॉटरी के माध्यम पूर्ण की गयी एवं चयनित छात्र छात्राओं की सूची तथा प्रतीक्षा सूची विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गयी है, जिसे विद्यालय में उपस्थित होकर देखा स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ओड़गी में प्रवेश हेतु निकाली गयी लॉटरी जा सकता हैं। सभी चयनित छात्र- छात्राओं के अभिभावक अपने सभी दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ 4 पासपोर्ट साइज फोटो 18 जून 2023 तक जमा कर सकते हैं। चयनित सूची में से पात्र छात्र छात्राओं के दस्तावेज नियत तिथि तक प्राप्त न होने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची में से क्रमशः छात्र छात्राओं का चयन किया जायेगा।
इस अवसर पर चयन समिति के अध्यक्ष सागर सिंह अनुविभागीय अधिकारी (रा.), सचिव विद्यालय प्राचार्य योगेन्द्र सिंह राठिया, सदस्य सत्यनारायण शुक्ला एवं विनोद कुमार चौहानराजीव सिंह विकास खंड शिक्षा अधिकारी, गोवर्धन सिंह (प्राचार्य सेजेस बतरा), अवधेश गुर्जर, शिवबालक यादव, दानी प्रसाद पाण्डेय अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा विद्यालय के अभिषेक कुमार, आशा कृष्टि एक्का, रवि कुमार पाण्डेय सहित विद्यालय के स्टाफ एवं समस्त अभिभावक उपस्थित रहें ।



















