![Picsart_22-11-09_18-54-40-021.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/11/Picsart_22-11-09_18-54-40-021.jpg?resize=440%2C330&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन के अध्यक्ष व लुंड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम ने अंबिकापुर के ग्राम पंचायत भकुरा में निर्माणाधीन संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम, गेस्ट हाउस, लाइब्रेरी, कुलपति एवं कुलसचिव आवास, बालक छात्रावास के कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों के द्वारा राशि की कमी, बिजली की कमी के कारण धीमी गति से कार्य का होना बताया गया। संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए समस्याओं के समाधान हेतु निर्देशित किया गया एवं राशि उपलब्ध कराने हेतु शासन की ओर पत्र प्रेषित कर स्वीकृति प्राप्त करने का आश्वासन दिया गया।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221109-WA0110.jpg?resize=696%2C522)
इस निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ यूनिवर्सिटी के कुलसचिव, लोक निर्माण विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता, अधिकारी- कर्मचारी, ठेकेदार, राजीव तिवारी, सतीश यादव आदि कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित थे।