
आशीष कुमार गुप्ता
बतौली/सेदम: सरगुजा जिले के बतौली के ग्राम झारगवां में पर्यावरण और धरतीमाता की रक्षा हेतु मानवस्वास्थ्य के कल्याण के लिए एक बृहद कार्यक्रम का आयोजन कर लोगो को जागरूक किया गया।जिसमे बतौली ,सीतापुर एवम् मैनपाट क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में महिला पुरुष के रूप में शामिल हुए।जल जंगल जमीन के प्रमुख हरी यादव ने कहा कि हमें इस पावन धरा की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य बनता है।जिससे मानव समाज का हित जुड़ा है।इसके लिए हमे आज संकल्प लेना होगा कि हम वृक्ष लगाकर पर्यावरण की रक्षा करें।

अरूण मिंज ने भी नशा मुक्ति और पर्यावरण के संवर्धन के बारे में बताया एवं महिला सशक्तिकरण पर बल दिया।मुख्य अतिथि शांति देवी ने जय शकुंतला वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापिका डॉक्टर आस्था महंत के समाज के प्रति समर्पित कार्यों का बखान करते हुए लोगो को जागरूक करने वाली को धन्यवाद दिया।साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों ,दोषों ,बुराइयों एवम् अशिक्षा के बारे में बताया। विष्णु गुप्ता ने धरतीमाता के श्रृंगार को बनाए रखने आह्वान किया,धरती का श्रृंगार हरा भरा पेड़ पौधे हमे स्वस्थ और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान है।
झारगावां की सरपंच विश्वासी केरकेटा,बांसाझाल की सरपंच आशा देवी ने संबोधित किया।डॉक्टर आस्था महंत ने बताया की बतौली खंड के लगभग चालीस असाध्य रोगियों जो कि असहाय और निर्धन परिवार से जुड़े हैं का सफल इलाज रायपुर में निःशुल्क संस्था की ओर से कराया जा चुका है।
इस अवसर पर आस्था ने उपस्थित महिला एवम् पुरुषों को मक्का ,सब्जी बीज और पौधो का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में सिंधिया दास,पूनम,दमयंती,शारदा,लक्ष्मी, वशिष्ठ महंत ,उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन रतन दीप गुप्ता ने किया।
।



















