बलरामपुर: बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र के अंर्तगत पतरापारा व गट्टीपारा पहाड़ी कोरवा गांव में वन परिक्षेत्राधिकारी महाजन लाल साहू ने जन चौपाल लगाकर पहाड़ी कोरवाओं को स्व सहायता समूह के माध्यम से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

राजपुर वन परिक्षेत्र के अंर्तगत पतरापारा व गट्टीपारा पहाड़ी कोरवा गांव में वन मंडलाधिकारी विवेकानंद झा व उप मंडलाधिकारी आरएसएल श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्राधिकारी महाजन लाल साहू जन चौपाल लगाकर पहाड़ी कोरवाओं को स्व सहायता समूह के माध्यम से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। वन परिक्षेत्राधिकारी महाजन लाल साहू ने कहा कि पतरापारा गांव में 337 व कट्टीपारा गांव में 225 पहाड़ी कोरवाओं की जनसंख्या है। पहाड़ी कोरवाओं को स्व सहायता समूह के माध्यम से उन्हें जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पहाड़ी कोरवाओं की जो समस्या होगी पत्र व उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में समस्या की समाधान किया जाएगा। जन चौपाल के दौरान वनकर्मी, पहाड़ी कोरवा महिलाएं, पुरुष व बच्चें उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!