
रायपुर: छत्तीसगढ़ के महिलाओं के लिए खुशखबरी है।छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त आज जारी की जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसकी लिए पूरी तैयारी कर ली है। प्रदेश की 70 लाख 12 हजार से ज्यादा महिलाओं के खाते में करीब 655 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगी होने के कारण इस बार कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं रखा गया है। दोपहर 12 बजे से महिलाओं के खाते में पैसे आने शुरू हो जाएंगे।
आपको बता दे कि प्रदेश में महतारी वंदन योजना की शुरुआत 10 मार्च से हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना की शुरुआत की थी। इसके बाद 2 और 3 अप्रैल को योजना की दूसरी किस्त जारी की गई। महिलाओं को सालाना 12 हजार रुपए मिलेंगे।



















