

अम्बिकापुर: मैनपाट महोत्सव के तीसरे दिन 13 मार्च को छत्तीसगढ़ी गायक एवं अभिनेता पद्मश्री अनुज शर्मा और प्रसिद्ध गायक अंकित तिवारी के गीतों की मनमोहक प्रस्तुति होगी। इसके साथ ही अन्य कलाकारों के द्वारा भी आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएगी।
सांस्कृति कार्यक्रम में 11ः05 से 11ः15 उत्कृष्ट शैला दल का प्रदर्शन, 12 से 12ः30 बबीता विश्वास एवं साथी, 12ः30 से 12ः55 मनप्रीत सिंह एवं साथी, 12ः55 से 2ः00 संजय सुरीला, सरगुजिहा लोक, गायक, 2 से 2ः05 कुश्ती प्रतियोगिता, 3ः15 से 3ः25 स्तुति जायसवाल, 3ः25 से 4ः40 शिव झांकी की प्रस्तुति, 4 से 4ः07 (शॉल सेकर्स) डांस एण्ड स्पार्क डांस ग्रुप, 4ः30 से 6ः30 पद्मश्री अनुज शर्मा स्टार नाईट, 7 से 10ः00 अंकित तिवारी और 10 से 10ः30 बजे तक नासिर निन्दर एंड गु्रप का प्रस्तुति होगा।



















