
कुसमी/ कुंदन गुप्ता: करोंधा पुलिस थाने में रविवार को एक विवाहिता महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ। पुलिस के बताया कि ग्राम पंचायत जवाहरनगर के जोगीबाँध निवासी 30 वर्षीय गीता यादव पति श्री नंदलाल यादव पिछले दो महीनो से अपने मायके में रह रही थी। शुक्रवार शाम को उसका पति नंदलाल यादव पत्नी को मायके से ससुराल लेने के लिए गया, परंतु वह घर पर नही थी। परिजनों ने उसे आस-पास के रिश्तेदारों व जानकारों के यहां तलाश करने के बाद भी उसकी जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरु की। वही गुमशुदा महिला का पता बताने वाले को परिजनों द्वारा उचित ईनाम दिया जायेगा। सूचनाकर्ता मोबाईल 06261547918 व 09575706637 में जानकारी दे सकते हैं।



















