सूरजपुर: सूरजपुर के गायत्री मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम आज संपन्न हुआ। जिसमें महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुईं थी। इस सामूहिक विवाह समारोह में 200 जोड़ो ने उनके समक्ष अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की। उन्होंने नवदम्पतियों के परिणय सूत्र में बंधकर दाम्पत्य जीवन में प्रवेश पर हार्दिक शुभकामनाएं दी और वर-वधुओं के सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि आप सभी समाज के लिए प्रेरणा बनें एवं आदर्श जीवन यापन करें। आयोजन में 200 जोड़े पूरे रीति रिवाज से पवित्र बंधन में आबद्ध हुए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में  प्रेम नगर विधायक  भूलन सिंह मराबी व  चिंतामणी महाराज (पूर्व विधायक व सरगुजा लोकसभा प्रत्याशी) सम्मिलित थे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े  ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि आज गायत्री मंदिर सूरजपुर के परिसर में 200 जोड़ो का सामूहिक विवाह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सम्पन्न हो रहा है। इसके साथ ही सभी जोड़ो को मां गायत्री के आशीर्वाद के साथ ही अपने माता पिता, परिवारजन सहित कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न समाज के लोगों, वरिष्ठजनों का शुभ आशीष मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा  सामूहिक विवाह में वर-वधुओं को उनके परिजनों के अलावा और भी अधिक लोगों व समाज का आशीर्वाद मिलता है। इस हेतु उन्होंने मन्दिर समिति को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं व बधाई दी। मंत्री श्रीमती राजवाड़े  ने कहा की प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश नित नए सफलता की ऊंचाईयों को छू रहा है। अब अनेक मामलों में भारत पूरे विश्व का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अगुवाई में राज्य में विकास कार्यों में तेजी आई है। प्रदेश सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर उनके कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू कर रही है। जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है। कार्यक्रम में मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े सहित अन्य अतिथियों द्वारा नवदंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया गया एवं उपहार सामग्रियां भेंट की गई।


कार्यक्रम में  भुलन सिंह मराबी ने कहा कि सामूहिक विवाह के इस आयोजन में 200 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ है, यह हम सभी के लिए हर्ष की बात है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का आयोजन  बहुत ही सराहनीय व पुनीत  है। कलेक्टर  रोहित व्यास ने  सभी नव विवाहित जोड़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुख समृद्धि की कामना की।


200 जोड़ों के सामुहिक विवाह के इस भव्य समरोह में  भीमसेन अग्रवाल, बाबुलाल अग्रवाल,  परमेश्वर राजवाड़े, रामकृपाल साहू,  भोला प्रसाद अग्रवाल, मुरली मनोहर सोनी,  लाल संतोष सिंह,  पुष्पा सिंह, गीता जयसवाल,  सुमन सिंह,  लवकेश पैकरा, अजय श्याम,  रामानन्द जयसवाल,  शशीकांत गर्ग,  संदीप अग्रवाल, दिपेन्द्र सिह, संत सिंह, जय अग्रवाल, राजेश तिवारी,  नुतन विश्वास,  राजेश्वर तिवारी,  दीपक सिंह तोमर व अन्य जनप्रतिनिधि, चन्द्रेश सिसोदिया, मंदिर समिति के प्रबंधक व व्यवस्थापक सहित समिति के अन्य सदस्य एवं विभिन्न समाज के नागरिक बड़ी संख्या में वर-वधुओं को आशीर्वाद देने उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!