
सुरजपुर: संविधान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को 11ः00 बजे संयुक्त जिला कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से वाचन किया। उल्लेखनीय है कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर भारतीय संविधान के रूप निर्माण समिति के अध्यक्ष थे। भारतीय संविधान को संविधान सभा में 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया था और बाद में 26 जनवरी 1950 को इसे पूरे देश में लागू किया गया था। तहसीलदार श्रीमती ऋचा सिंह ने संविधान की प्रस्तावना का पठन कराया।
इस दौरान खनिज अधिकारी संदीप नायक, अधीक्षक विनय सरकार, कलेक्टर स्टेनो कुन्दन सिन्हा, संदीप विश्वकर्मा रीडर, राजेश मराबी रीडर-2, सौरभ श्रीवास्तव, माधूरी सोनी, नजामा खातून, प्रिया गुप्ता, योगेश पैकरा, दीपक पावले, दुर्गेश सिंह सहित कलेक्टोरेट के स्टॉफ उपस्थित थे।



















