
बलरामपुर: डी ए व एच आर ए के लिए स्वतंत्र अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने बूढ़ातालाब रायपुर के धरना को संबोधित करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री जी के (यथासमय वाले) बयान के बाद फेडरेशन को भी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का आग्रह किया, पर फेडरेशन ने हड़ताल वापस कर दिया है, भविष्य में ऐसा आंदोलन खड़ा नही होगा और न ही फेडरेशन कभी अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगा, कुछ साथी हड़ताल में शामिल थे और हड़ताल समाप्त कर चले गए, वही साथी हमे अब अनिश्चितकालीन हड़ताल हेतु समर्थन दे रहे है। शासन द्वारा हड़ताली कर्मचारियो का वेतन काटने व कार्यवाही करने के संबंध में संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे, विकास राजपुत, सुधीर प्रधान, वाजिद खान, हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, डॉ कोमल वैष्णव, मनोज सनाढ्य, शैलेन्द्र पारीक ने कहा है कि ने कहा है कि यह एक प्रक्रिया है, हड़ताल सफल होने का प्रतीक है, सरकार के संज्ञान में है, सरकार को चर्चा कर हल निकालना चाहिए, किसी कर्मचारी का अहित नही होगा, अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगा।
आज बूढ़ा तालाब में जंगी प्रदर्शन कर व आक्रोश रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम DA व HRA के लिए ज्ञापन सौंपा गया। हजारों शिक्षकों ने सड़क में उतरकर जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।
अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे, विकास राजपूत ने कहा कि फेडरेशन ने अंत मे उक्त 2 मांग को अनिर्णय की स्थिति में छोड़ दिया और हड़ताल का मैदान भी छोड़ दिया, जिससे शासन के पास मांग भी कमजोर हो गया है, दरअसल 2 मांग पर अनिश्चितकालीन हड़ताल उनके प्रतिस्पर्धा में नही बल्कि पूरक ही था, हम तो हड़ताल में ही थे परंतु फेडरेशन के हड़ताल छोड़ने से कर्मचारियो के मांग को धक्का लगा है।
फेडरेशन ने 2 सूत्रीय मांग डी ए व एच आर ए में अनियमित कर्मचारियो के नियमितीकरण व रसोईया संघ के मांग को जोड़ा तभी से डी ए व एच आर ए के संघर्ष से फेडरेशन हट गया था, जिन 2 वर्ग के मांग को लिया गया है उन्हें DA व HRA मिलता ही नही, अगर कोई अतिरिक्त मांगपत्र देना ही था तो फेडरेशन की कार्यकारिणी में सम्बद्ध 83 हजार सहायक शिक्षक के वेतन विसंगति दूर करने का मांग किया जाना था, सहायक शिक्षक तो ठगे गए।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, शालेय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे, नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास राजपुत ने बताया कि हड़ताल खत्म होने से शासन को वाकओहर मिल गया है, 15 अगस्त के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की बात शासन को महंगाई भत्ता घोषित करने के लिए समय देना है।
DA व HRA की मांग को लेकर बूढ़ातालाब रायपुर में शिक्षक व कर्मचारियो ने जंगी प्रदर्शन किया, धरना, रैली व नारेबाजी कर मुख्यमंत्री जी के नाम मांग पत्र प्रशासन को सौंपा, संजय शर्मा ने कहा है कि संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे विकास राजपूत तो अभी साथ है, बाकि अन्य एल बी संवर्ग के प्रमुख शिक्षक संगठनों से चर्चा करके शिक्षक संवर्ग के विभिन्न मुद्दे प्रथम नियुक्ति तिथि से 20 वर्ष की सेवा को पूर्ण मानते हुए सम्पूर्ण पेंशन देने, सहायक शिक्षको को व्याख्याता, शिक्षक के अनुपातिक वेतन देकर वेतन विसंगति दूर करने, प्रथम नियुक्ति के आधार पर क्रमोन्नति देने, पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के विषय पर चर्चा कर शिक्षक संवर्ग के हित मे सरकार के पास पक्ष रखने की तैयारी की जा रही है, शिक्षको के संघर्ष में निष्पक्ष बैनर – सामूहिक नेतृत्व में साथ आने अपील किया जा रहा है।जिला अध्यक्ष पवन सिंह और जिला सचिव संतोष गुप्ता के साथ ब्लॉक अध्यक्ष yudhan जायसवाल,विशाल चौबे, श्याम गुप्ता,परमेश्वर मिश्रा,उपेंद्र सिंह,विश्वंभर दास ने सभी शिक्षकों से हड़ताल को मजबूती प्रदान करने की अपील की है।



















