कोरबा।कोरबा विधायक व प्रदेश के उद्योग मंत्री लखन देवांगन ने राहुला गांधी की न्याय यात्रा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस की तुलना अंग्रेजो से करते हुए उन्होंने कहा,कि जिस तरह से देश से अंग्रेजो का नामो निशान देश से मिट गया ठीक उसी तरह कांग्रेस का नामो निशान भी देश से मिट जाएगा। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत प्रदान करते राहुल गांधी न्याय यात्रा कर रहे हैं। रायगढ़ के बाद उनकी यात्रा कोरबा पहुंचने वाली है। इस बीच मंत्री लखनलाल देवांगन का यह बयान राजनीति हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा,कि राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा के बाद कांग्रेस को देश के पांच राज्यों में हुई विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलनी पड़ी थी ठीक उसी तरह न्याय यात्रा के बाद कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी से सिमटकर क्षेत्रीय पार्टी में शामिल हो जाएगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!