
चंचल सिंह
सूरजपुर/भटगांव: नगर पंचायत (नप) भटगांव में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का सघन जनसंपर्क अभियान जारी है। मंत्री राजवाड़े ने वार्ड क्रमांक 12, 13 और 14 में भाजपा अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों के साथ डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर मतदाताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों और विभिन्न शासकीय योजनाओ की जानकारी देकर जनता से समर्थन की अपील की।
महिलाओं को महतारी वंदना योजना और आवास योजना की जानकारी
जनसंपर्क के दौरान महतारी वंदन योजना के लाभ और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। मंत्री ने बताया कि भाजपा सरकार युद्ध स्तर पर आवास योजना पर कार्य कर रही है, ताकि हर जरूरतमंद को पक्का मकान मिल सके।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भाजपा की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी परमेश्वरी राजवाड़े और वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार होने से स्थानीय विकास कार्यों में कोई बाधा नहीं आएगी और नगर पंचायत में तेजी से विकास होगा।
लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश और केंद्र में पहले से ही भाजपा की सरकार है, और अगर स्थानीय निकाय में भी भाजपा सत्ता में आती है, तो नगर के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने नगरवासियों से भाजपा को जिताने की अपीलकरते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो विकास के प्रति प्रतिबद्ध है।
इस जनसंपर्क अभियान में परमेश्वरी राजवाड़े, पदमा जायसवाल, महराजिया सिंह, मीडिया प्रभारी चंचल सिंह और भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता व भाजपा समर्थक शामिल रहे। जनसंपर्क के दौरान लोगों का उत्साह और समर्थन भाजपा के प्रति स्पष्ट रूप से नजर आया।



















