अंबिकापुर: सरगुजा जिले के मणिपुर पुलिस ने लाखों रुपए की हेराफेरी के मामले में पूर्व शाखा प्रमुख गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।फायनेंसियल सर्विसेस लिमिटेड ब्रान्च अम्बिकापुर के पूर्व शाखा प्रमुख और सहायक प्रमुख द्वारा  62 लाख की फेराफेरी कर गबन की गई थी।

दरअसल हीरादास मानिकपुरी पिता बृक्षदास मानिकपुरी क्षेत्र प्रबंधक आरोहरण फायनेंसियल सर्विसेस लिमिटेड ब्रान्च अम्बिकापुर स्थायी  रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि पूर्व शाखा प्रमुख अक्षय कुमार टण्डन एवं पूर्व सहायक शाखा प्रमुख लक्ष्मण यादव के द्वारा आरोहरण फायनेंसियल सर्विसेस लिमिटेड ब्रान्च अम्बिकापुर में सेवक रहते हुए।आपराधिक न्यासभंग करते हुए 62,18,279  रूपये का हेराफेरी कर गबन किया गया है। आरोपियों द्वारा मिलकर काम करने के परिणाम स्वरूप 54,18,279 रूपये का गबन एवं नगदी दुरूपयोग तथा 08 लाख रूपये की केवायसी फेराफेरी कर गबन किया गया है। आरोपी लक्ष्मण यादव 15 जनवरी से फरार है और आरोपी अक्षय कुमार टण्डन को निलंबित कर दिया गया। दोनों आरोपियों द्वारा कम्पनी के राशि का अपने निजी उद्देश्य के लिए अपने पद का आपराधिक न्यासभंग करते हुए फेराफेरी कर गबन किया गया है। इन  आरोपियों ने   01 अगस्त 2023 से 26 जनवरी2024 के मध्यम आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया  गया है। इनके कृत्य से कम्पनी और बडे़ पैमाने पर ग्राहकों को नुकसान हुआ है। जिसके रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी पूर्व शाखा प्रमुख अक्षय कुमार टण्डन को वाड्रफनगर से पकड़ा गया। इसी मामले में एक आरोपी पूर्व सहायक शाखा प्रमुख लक्ष्मण यादव फरार हैजिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!