अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष व लुंड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम ने पद्मश्री माता राजमोहनी देवी रैली में शामिल होकर बाउण्ड्रीवाल के निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।

पद्मश्री माता राजमोहनी देवी के अनुयायियों के द्वारा जन जागरण रैली विकासखंड लुंड्रा के खालपोड़ी से लुंड्रा तक आयोजित किया गया। विधायक डॉ. प्रीतम राम ने समाज में फैली कुरीति, नशा एवं जीव हत्या के संबंध में संदेश दिया। बड़ी संख्या में पद्मश्री माता राजमोहनी देवी के अनुयायी गाजे बाजे के साथ शामिल हुए। खालपोड़ी माता राजमोहनी देवी मंदिर परिसर पर बाउण्ड्रीवाल की मांग किया गया जिसके लिए 05 लाख रूपए देने की घोषणा किया एवं परिसर में पेयजल के लिए तत्काल हैण्डपम्प खनन करने के लिए निर्देशित किया ।

इस दौरान में पद्मश्री माता राजमोहनी की सुपुत्री रामबाई, अध्यक्ष त्रिभुवन टेकाम, महामंत्री अमृत मरावी, दशरथ, आकाश कश्यप, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता, गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!