
नगर में विधायक का मुखौटा तैयार कर निकाली भ्रष्टाचार की बारात
अम्बिकेश गुप्ता
बलरामपुर/कुसमी।प्रदेश में चुनाव होने में चंद महीने शेष है। चुनाव के मद्देनजर जिला बलरामपुर के कुसमी नगर में अभी से राजनीतिक दलों की उठापटक शुरू हो चुकी है। कुसमी नगर में पहली बार वर्तमान विधायक व कांग्रेस सरकार के खिलाफ इस तरह का प्रखर विरोध देखने को मिला जिसकी चर्चा नगरवासियों सहित सामरी विधानसभा के समस्त ग्रामीण अंचलो में जोरों पर हैं।

जिले के सामरी विधानसभा में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने भ्रष्टाचार की आवाज बुलंद कर सामरी विधायक चिंतामणि महाराज की भेसभुसा में मुखौटा तैयार कर भ्रष्टाचार की बारात निकाली। उक्त भ्रष्टाचार की बारात में दूल्हा सामरी विधायक चिंतामणि को बनाकर कुसमी नगर में रैली निकाल कर कांग्रेस विधायक के ऊपर जमकर हल्ला बोला गया।
दरअसल प्रदेश की सामरी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले कुसमी नगर पंचायत क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मौजूदा विधायक चिंतामणि महाराज व कांग्रेस पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए स्थानीय बस स्टेण्ड के समीप नुक्कड़ – नाटक का प्रदर्शन कर नगर में भ्रष्टाचार की बारात निकाल कुसमी नगर भ्रमण कर जमकर हल्ला बोला। पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बलरामपुर जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष विकेश साहू के नेतृत्व में किया गया। जिसमें कार्यक्रम का संचालक भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता द्वारा किया गया. इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि सामरी विधानसभा का विकास भ्रष्टाचार के कारण ठप्प हों गया हैं। इस सरकार में सामरी विधायक चिंतामणि को सिर्फ “मनी की चिंता” हैं। सामरी विधानसभा में चलने वाले निर्माण कार्यों से अपनी कमिशन फिक्स कर अवैध राशि की वसूली कर कई करोड़ रूपये का सम्पत्ति अर्जित कर लिए हैं। सामरी विधानसभा व कुसमी क्षेत्र व यहां की गरीब जनता के विकास से कोई लेना देना नहीं हैं। सत्ता की गुमान में बैठे विधायक आम लोगों का शोषण कर गरीब किसान – मजदूर सहित सभी के साथ छलावा करने में लगे हैं विधायक को क्षेत्र के विकास से कोई सरोकार नहीं है।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सामरी विधानसभा क्षेत्र के कुसमी नगर में उक्त आयोजन के संबंध में सूचना प्रसारित कर ग्रामीणों को आगाज किया। इसके फलस्वरूप युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ भ्रष्टाचार की बारात निकालकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सामरी विधानसभा क्षेत्र में सभी विभागों में चहेते अधिकारीयों को काबिज करा कर भ्रष्टाचार की चरम सीमा से ग्रामीणों को अवगत कराया। तथा कहा विकास के नाम पर सिर्फ विधायक ने लोगों को झूठा आश्वासन दिया हैं। उक्त वाक्यों से क्षेत्र की जनता को जागरूक किया।
वहीं कार्यक्रम में सभा को सम्बोधित करते हुवे भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष विकेश साहू ने विधायक चिंतामणि महाराज व प्रदेश की कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उपर जम कर बरसे साथ ही ये भी कहा की विधायक और प्रदेश की कांग्रेस सरकार युवाओ का रोजगार खा गए, वृधों का पेंसन खा गए, ग्रामीणों का प्रधानमंत्री आवास खा गए, किसानो का बोनस खा गए, साथ ही प्रदेश कांग्रेस सरकार ने पी. एस. सी. घोटाला, कोयला घोटाला, शराब घोटाला, चावल घोटाला, गोबर घोटाला, बालू घोटाला, जमीन घोटाला, ऐसे कृत्य कर प्रदेश के हर वर्ग को निराश कर समस्त वर्गो को ठगने का काम किया है।
उक्त आयोजित कार्यक्रम में पहुचे जनपद पंचायत कुसमी में लगातार 3 बार उपाध्यक्ष पद पर काबिज पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा के कद्दावर नेता जन्मजय सिंह ने भी स्थानीय विधायक पर हल्ला बोलते हुए ग्रामणों से कहा की इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है तथा अधिकारियों पर जमकर दबाव भी है जो अधिकारी विधायक का नहीं सुनते हैं उन्हें तत्काल अन्यत्र हटा दिया जाता है व चहेते अधिकारीयों से काम लिया जाता हैं जिससे अवैध उगाही की जा सकें। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर कहा देश को विकास के राह पर जोड़ने प्रधानमंत्री सही राह पर चल रहें हैं। राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुवें प्रधानमंत्री का अथक प्रयास बताया एवं सभी को प्रधानमंत्री के विचारों के साथ प्रदेश में चहुमुखी विकास के लिए भाजपा की सरकार बनाने ग्रामीणों को जागरूक किया सभा को भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक जायसवाल ने भी सम्बोधित किया।
इस दौरान कार्यक्रम में नवीन सिंह, अजय प्रताप सिंह, लक्ष्मण पैकरा, राहुल गुप्ता, नितेश गुप्ता, राहुल सिंह, आशीष यादव, अजय सोनवानी, नितेश सिंह, खुमराज सिंह, सुभाष, मोहन, दीपक सिंह, भोलाशंकर, श्याम, धर्मेंद्र सोनी, रोशन गुप्ता, रोहित गुप्ता, टिबलु, जगजीवन, संजय बुनकर, सतीश राम सहित हजारों की संख्या में दूर-दराज के ग्रामीण उपस्थित थें।
पूज्यनीय गहिरा गुरु महराज के नाम को धूमिल करने का काम किया है चिंतामणि ने : भाजयुमो
भारतीय जनता पार्टी के अंग भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने पूज्यनीय रामेश्वरम् गहिरा गुरु महराज की महत्वकांछाओ को याद कर कहा गहिरा गुरु महराज ने सन् 1943 में बनवासियों के योजनाबद्ध सर्वांगिण विकास हेतु “सनातन संत समाज“ नामक संस्था की स्थापना की। तथा अभियान चलाया की चोरी दारी हत्या मिथ्या त्यागें और सत्य अहिंसा दया क्षमा धारण करें। लेकिन उनके पुत्र उनके नाम की आड़ पर पिता के द्वारा चलाये गए अभियान के विपरीत जाकर नाम खराब करने में कोई कसर नही छोड़ रहें हैं, जिन्होने चोरी – दारी, हत्या – मिथ्या चारो अवगुणो को स्वम् धारण कर लिया हैं, इससे सभी वर्ग दुखी हैं।



















