रायपुर: छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का ऐलान हो गया है। विष्णुदेव सरकार का पहला मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा, जो कि 31 जुलाई तक चलेगा। इस मानसून सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण संशोधन विधेयकों पर निर्णय ले सकती है, जिसमें मतांतरण कानून, नक्सलवाद पुर्नवास नीति संशोधन विधेयक आदि शामिल हैं।इसके साथ ही सरकार इस सत्र में बजट के कई प्रविधानों को लागू करने की घोषणा कर सकती है, जिसमें अधोसंरचना विकास से लेकर सरकारी विभागों में भर्तियां आदि शामिल हैं। पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में विभिन्न घोटालों को लेकर बनी जांच समितियों की कार्यवाही व रिपोर्ट पर भी इस सत्र में चर्चा होगी।

विधानसभा सचिवालय की ओर से मानसून सत्र को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। मानसून सत्र की अधिकृत अधिसूचना विधानसभा सचिवालय से जारी होगा। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक संसदीय कार्य मंत्री के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 22 जुलाई से 10 दिवसीय मानसून सत्र की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!