
अंबिकापुर: सरगुजा जिले के थाना धौरपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी बंधू कोरवा को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पत्नी अनिता को चरित्र शंका पर लकड़ी लूठी से गंभीर चोटें मारकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त लकड़ी लूठी जब्त कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 दिसंबर 2024 को हीरा सिंह ने थाना धौरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके रिश्तेदार मनोज कोरवा ने उन्हें सूचित किया कि बंधू कोरवा ने अपनी पत्नी अनिता को गंभीर चोटें पहुंचाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। विवेचना के दौरान आरोपी बंधू कोरवा को गिरफ्तार किया गया, जिसने हत्या की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि चरित्र शंका के कारण उसकी पत्नी से विवाद हुआ, जिसके बाद उसने लकड़ी की लूठी से पत्नी के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी की लूठी भी बरामद की।इस मामले में आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी धौरपुर उप निरीक्षक अश्वनी दीवान, सहायक उप निरीक्षक रामधनी राम, प्रधान आरक्षक जगसाय मरकाम, आरक्षक सुशील मिंज और मुनेश्वर पन्ना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



















